हरियाणा

Haryana News: ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं ली सेल्फी, सेल्फी प्वाइंट अम्बाला छावनी में बना आकर्षण का केंद्र

Haryana News: चंडीगढ़/अम्बाला, 19 जनवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने “आई लव अम्बाला सदर” सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं सेल्फी लेते हुए लाखों रुपए की लागत से बने फाउंटेन व पार्क का उद्घाटन किया किया। अब यह सेल्फी प्वाइंट अम्बाला छावनी के लोगों में बेहद कम समय में आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस सेल्फी प्वाइंट पर अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेते हुए कहा कि यह क्षेत्र लोगों में आकर्षण का केंद्र साबित होगा जोकि अम्बाला छावनी की सुंदरता को पहले से भी ज्यादा बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेल्फी प्वाइंट पर दो फव्वारों के साथ-साथ लोगों के बैठने की भी सुविधा उपलब्ध है। यहां बने सेल्फी प्वाइंट के समक्ष लोग अपनी फोटो ले सकेंगे।

छावनी के कैपिटल चौक पर बना यह सेल्फी प्वाइंट मंत्री अनिल विज द्वारा उद्धाटन करते ही लोगों में प्रचलित हो गया है और यहां पर सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लगनी प्रारंभ हो गई है। खासकर रात्रि के समय इस सेल्फी प्वाइंट की सुंदरता निखर रही है। यहां बने फव्वारों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई है जोकि इसकी सुंदरता को चार गुणा बढ़ा रही हैं।

गौरतलब है कि 32.93 लाख रूपए की लागत से कैपिटल चौक पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण नगर परिषद द्वारा किया गया है। यहां पर दो फाउंटेन के साथ-साथ सुंदर छोटा पार्क व बैठने की सुविधा है जिसकी सौगता कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जनता को प्रदान की है। सेल्फी प्वाइंट पर दीवार पर “आई लव अम्बाला सदर“ लिखा हुआ है जहां लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लग रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button