हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के बादली हल्के के चारों मंडल अध्यक्ष हुए निर्वाचित, जानिए कौन है

Haryana News: जगदीप राज्याण, ब्यूरो चीफ, झज्जर / बादली। दुनिया के सबसे राजनीतिक दल भाजपा ने आंतरिक लोकतंत्र को मजबूती देते हुए बूथ अध्यक्ष उपरांत मंडल अध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराए। इस निर्वाचन प्रक्रिया में बादली मंडल से अमित गुभाना, दादरी तोए मंडल से महावीर प्रधान, सुबाना मंडल में मनोज कुमार और कुलाना मंडल से पवन चौहान मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

निर्वाचन के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में विधानसभा संयोजक विनोद भटेड़ा और कोर टीम के रूप में उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप हसनपुर, विनोद बाढ़सा, भीष्म पाल,और बसंत सुहरा मौजूद रहे। विनोद बाढ़सा भाजपा विस्तार पर्व के जिला संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा में परिवारवाद नहीं कर्मवाद को महत्व मिलता है।

बादली विधान सभा के चारों मंडल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़, जिला चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री विशम्बर बाल्मिकी, जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा का पार्टी की रीति व नीति के अनुसार निष्पक्ष ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनिल शाहपुर, रायसिंह , नरेंद्र जाखड़ और सुभाष देशवाल भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button