हरियाणा

Karnal News: करनाल जिले की 17 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Karnal News: करनाल जिले की 17 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

एनसीसी साइकिल अभियान ‘भारत के वीर: एक शौर्य गाथा’ का आज कुंजपुरा में आगमन

18 जनवरी को अभियान अगले पड़ाव पानीपत के लिए रवाना होगा

करनाल: 17 जनवरी, 2025 :-          एनसीसी साइकिल अभियान, “भारत के वीर: एक शौर्य गाथा”, आज कुंजपुरा पहुंचा, जिसे एनसीसी निदेशालय पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के एनसीसी कैडेटों द्वारा  ऐतिहासिक योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को समर्पित करने के लिए चलाया गया है। इसका उद्देश्य कैडेटों और नागरिकों के बीच राष्ट्रीय एकता, साहस और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। 14 दिवसीय अभियान, जो 7 जनवरी, 2025 को हुसैनीवाला (पंजाब) से नई दिल्ली तक शुरू हुआ, का लक्ष्य लगभग 700 किलोमीटर की दूरी के दौरान अपने मार्ग में आने वाले महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्रों और स्मारकों का दौरा करना है।

सैनिक स्कूल, कुंजपुरा के प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने आगमन पर रैली का स्वागत किया, जहाँ टीम के सदस्यों ने कुंजपुर के वीरों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। कर्नल सोमबीर डब्बास के नेतृत्व वाली इस टीम में 15 साइकिल चालक हैं, जिनमें छह लड़कियां और छह लड़के कैडेट शामिल हैं। टीम एनडीआरआई द्वारा संचालित पथ-प्रदर्शक प्रौद्योगिकियों को समझने के लिए भारत के डेयरी अनुसंधान के प्रमुख अनुसंधान संस्थान, करनाल में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) का भी दौरा करेगी।

18 जनवरी, 2025 को, एनसीसी साइकिल अभियान पानीपत के लिए रवाना होगा, जहां वे ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे। अभियान 20 जनवरी, 2025 को गुरुग्राम में डीजी एनसीसी कैंप में पहुंचेगा, जहां टीम का अभिनंदन किया जाएगा। अभियान का समापन नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के हिस्से के रूप में प्रधान मंत्री की रैली के साथ होगा।

महाकुंभ में करनाल के संत स्वामी ऋषिपाल आनंद ने त्रिवेणी के किनारे लगाया शिविर, आने वाले श्रद्धालुओं मिलेगी ठहरने और खाने की सुविधा
करनाल, 17 जनवरी
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में करनाल की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने प्रमुखता से भागीदारी शुरू कर दी है। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट के संरक्षक व संयोजक करनाल के स्वामी ऋषिपाल आनंद को यूपी प्रशासन ने त्रिवेणी संगम घाट के नजदीक शिविर लगाने की अनुमति दी है। प्राचीन चक्र माधव जी मंदिर के नजदीक सेक्टर 24 में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण ट्रस्ट की ओर से आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिविर का निर्माण किया गया है जिसमें श्रद्धालुओं को ठहरने के साथ भोजन और भंडारे की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उनके साथ  करनाल के ही व्यवसायी ऋषि शर्मा उनके साथ सहयोग कर रहे हैं। देश के प्रसिद्ध संत आचार्य प्रभाकर मिश्र के शिष्य स्वामी ऋषिपाल आनंद इससे पहले भी कई बार हरिद्वार और प्रयागराज में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शिविर लगाते रहे है। पिछले 30 वर्षों से समाज सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पित स्वामी ऋषिपाल आनंद ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन सहित अन्य अनेक सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित कर दिया है। मधुबन स्थित आश्रम से अपनी सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को संचालित करते आ रहे स्वामी ऋषिपाल आनंद नेपाल सहित कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं और हिंदू समाज को एकजुट करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
 वह अभी तक 5 बार कुंभ में जा चुके हैं। दो बार हरिद्वार और 3 बार प्रयागराज कुंभ का पुण्य लाभ उठा चुके हैं। वह 2 जनवरी से कुंभ क्षेत्र में है 14 जनवरी मकर संक्रांति को उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वरों के साथ अमृत स्नान किया था। अब वह 26 फरवरी को वापस करनाल आएंगे। नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य ट्रस्टी अर्जुन प्रसाद बस्तोला व महामंडलेश्वर डॉ स्वामी प्रेमानंद जी महाराज भी शिविर में कल्पवास करेंगे।

समाधान शिविर में शिकायतों का मौके पर ही निपटारा

करनाल, 17 जनवरी।   हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस में समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।

जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर मे 2 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जबकि 1 शिकायत अभी लंबित है। वही इंद्री,घरौंड़ा,नीलोखेड़ी,असंध उपमंडल मे कोई शिकायत प्राप्त नहीं  हुई।

मशरूम कंपोस्ट व प्रोडक्शन यूनिट लगाने सहित बागवानी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर दिया जाएगा 50 प्रतिशत का अनुदान : उत्तम सिंह
करनाल, 17 जनवरी।
 उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें पारंपरिक खेती से बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के किसानों को जिलावार मशरूम प्रोडक्शन व कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि मशरूम के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।  किसानों में इसकी खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नही होता। जबकि बाजार में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला के किसान फसल विविधीकरण के तहत इसकी खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
जिला बागवानी अधिकारी मदनलाल ने किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा  विभागीय स्कीम के तहत गुरुग्राम जिला में एक मशरूम कंपोस्ट व एक मशरूम प्रोडक्शन यूनिट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों यूनिट की अधिकतम यूनिट कोस्ट 20 लाख निर्धारित की गई है। जिसमें 40 प्रतिशत राशि अनुदान स्वरूप दी जाएगी। इसके साथ साथ जिला में नेट हाउस/पॉलीहाउस के लिए 4000 स्क्वायर मीटर का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लिए 50 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही राइपिंग चाम्बर के लिए 300 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें 35 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने  बताया कि 20 एचपी तक कि क्षमता के एक ट्रैक्टर पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।  वहीं जिला में एक पैक हाउस व प्याज भंडारण कक्ष के लिए 50 प्रतिशत तक व पावर टिलर एवं बिडर पर 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान द्धशह्म्ह्लठ्ठद्गह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अनुदान राशि विभागीय गाइडलाइंस अनुसार ही दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस पर जिला उद्यान अधिकारी एवं उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना तथा पीएम सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए हो रही है कारगर साबित: उत्तम सिंह
करनाल, 17 जनवरी।
  उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना नागरिकों के लिए कारगर सिद्ध हो रही है। इन योजनाओं के फार्म प्रत्येक बैंक व डाकघर में उपलब्ध हैं। इन योजनाओं में निर्धारित वार्षिक प्रीमियम जमा करवा कर दो लाख रुपए तक का बीमा होता है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक बैंक उपभोक्ता को जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने के लिए स्कीम चलाई हुई हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना सामान्य परिवार को मुश्किल की घड़ी में आर्थिक समर्थन देकर मजबूत बनाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 18 से 50 वर्ष आयु के व्यक्ति नामांकन करवा सकते है। योजना के तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करवाना होता है तथा इससे 2 लाख रुपए के जीवन बीमा का संरक्षण मिलता है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक दुर्घटना बीमा योजना है। इस योजना के तहत 18 से 70 वर्ष तक के नागरिक अपना दुर्घटना बीमा करवा सकते है। केवल 20 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर इस योजना में 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा संरक्षण प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इन बीमा योजनाओं का प्रीमियम उपभोक्ता के बैंक या डाकघर खाते में से ऑटो डेबिट होता है तथा दावे की राशि संबंधित के बैंक खाते में सीधे जमा हो जाती है। इन योजनाओं में नामांकन करवाने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा अथवा डाकघर से संपर्क करें। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button