हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के भ्रष्ट पटवारियों से जरा बचके ! आ गई सबसे करप्ट लिस्ट

Haryana News: हरियाणा के सभी भ्रष्ट पटवारियों को सुधारने की तैयारी अब सूबे के राजस्व विभाग ने कर ली है। इसी मामले में विभाग की ओर से भ्रष्ट पटवारियों का पूरा लेखा जोखा तैयार कर लिया गया है। राजस्व विभाग के एक गोपनीय आदेश के मुताबिक सूबे के हर जिले की तहसीलों में भ्रष्ट पटवारियों का पूरा ब्यौरा जिला उपायुक्तों को भी सौंपा जा चुका है। जिसके मुताबिक अब तहसीलों में पैसे लेकर काम करने वालों की खिंचाई होनी तय है। राजस्व विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में कुल भ्रष्ट पटवारियों की संख्या 370 है। इसमें से सबसे ज्यादा भ्रष्ट पटवारी कैथल जिले में है। कैथल में भ्रष्ट पटवारियों की संख्या 46 है। वहीं लिस्ट में देखे तो प्रदेश में सबसे कम भ्रष्ट पटवारी पंचकूला जिले में बताए गए हैं। यानि कि विभाग के अनुसार पंचकूला में एक भी भ्रष्ट पटवारी नहीं है। वहीं बाकी जिलों के भ्रष्ट पटवारी भी आप लिस्ट में साफ तौर पर देख सकते है

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button