पंजाबहरियाणा

Haryana News: देश के खिलाफ जो ताकतें लड़ रही है राहुल गांधी उनकी रहनुमाई कर रहे हैं : मंत्री अनिल विज

Haryana News: राहुल जाखड़, ब्यूरो चीफ, अंबाला, 16 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान कि उनकी लड़ाई भारत के खिलाफ है, पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “राहुल गांधी के अंदर आज भी जिन अंग्रेजों ने हमें इतने साल गुलाम रखा और जिनके खिलाफ लड़ाई लड़कर हमने आजादी प्राप्त की, मुझे लगता है कि वो आज भी इनके (राहुल गांधी) अंदर जिंदा हैं”। कांग्रेस पार्टी का जन्म भी एक अंग्रेज एओ हयूम ने किया, इनके (राहुल गांधी) अंदर कहीं न कहीं जॉर्ज सोरोस भी भारत के खिलाफ बोल रहे हैं, यहीं ताकतें देश के खिलाफ लड़ रही है और ये उनकी रहनुमाई कर रहे हैं।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हरियाण परिवहन विभाग से पुलिस स्टाफ हटाने के मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस और सिविल अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग-अलग होती है। पुलिस को कानून व्यवस्था की ट्रेनिंग दी जाती है और सिविल अफसरों को अलग ट्रेनिंग दी जाती है। जिस काम के लिए जिसे लगाया जाता है वह वहीं काम करें। इस मामले में हमारा जो केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय है वह भी हरियाणा सरकार को कई बार लिख चुका है कि जिस विभाग का जो स्टाफ है, उसे वहीं लगाया जाए।

हरियाणा सरकार हर वर्ग की सुविधा के लिए अनेकों कदम उठा रही है : विज

कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के, हरियाणा सरकार किसानों को मुआवजा और एमएसपी से वंचित रखने के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग की सुख सुविधा के अनेकों कदम उठा रही है और तकनीक का इस्तेमाल कर रही है जिससे लोगों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को लाभ मिला है इसलिए लोगों ने हमारी सरकार को दोबारा बनाया है। वहीं, हुड्‌डा के सरकारी कोठी छोड़ने पर पैनल रेंट लगाने पर अनिल विज ने कहा कि यह नियम हैं और नियम के तहत कार्रवाई होती है।

केजरीवाल ने यमुना साफ नहीं की, मगर इन्होंने गली-गली लोगों को शराब पिलाई : विज

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर मनी लांड्रिंग के तहत केस मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले की जांच होगी जिसमें सभी बातें सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि “जो यह (आप पार्टी) कहकर आए थे उसके विपरीत उलट काम इन्होंने (आप पार्टी) किए है, इन्होंने यमुना साफ नहीं की ताकि लोग साफ पानी पी सके, मगर इन्होंने गली-गली लोगों को शराब पिलाई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button