हरियाणा

Haryana News: कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Haryana News: पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने अपने झज्जर निवास स्थान पर प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि 2023 की अपेक्षा 2024 में पूरे प्रदेश में आपराधिक मामलों में कमी आई है और 2025 में प्रदेश के 70% गांव को नशा मुक्त बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस विधायक गीता भुकक्ल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और नेशनल क्राइम ब्यूरो इंडिया के आंकड़े उन्होंने देखे होंगे और जिस प्रकार से कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर आज के समय में हरियाणा में है और हमारी बहन बेटियां शिक्षण संस्थानों और अपने कार्यस्थलों पर भी सुरक्षित नहीं है और जो लोग रक्षक हैं वो भक्षक बन चुके हैं।

ये उनको मालूम है और केवल पर्दा डालने के लिए इस तरीके के आंकड़े बताए जा रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मैं अनुरोध करूंगी कि वो केवल बीजेपी के मुख्यमंत्री नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री है और सभी को उम्मीदें हैं की प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए और मैं अगर झज्जर की बात करूं तो आए दिन लोगों से फिरोतिया मांगी जा रही है और हत्याएं हो रही है चोरियों की वारदातें बढ़ रही है और आपने देखा होगा पूरे प्रदेश में जो हालात हैं और मैं चाहूंगी कि इस तरीके के बयान देने की बजाए मुख्यमंत्री जी इस पर और ज्यादा ध्यान दें और संज्ञान ले और वाक्य में ही अपराध कम करने के लिए काम करें और हम लोग इस विषय पर कोई राजनीति नहीं करना चाहते और जहां तक नशे की बात है प्रशासन के संरक्षण में ही नशा बढ़ता है और हमारे वरिष्ठ विधायक जो मंत्री रहे हैं।

विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं डॉ रघुवीर कादयान ने दिशा की मीटिंग के दौरान भी कहा था कि एंबुलेंस में नशा रखकर सब जगह जा रहा है और जब इसकी जानकारी है सबको है तो ये बहुत बड़ा चिंता का विषय है चाहे शहर में हो या गांव में हो, आज हमारा युवा नशे और अपराध की तरफ जा रहा है और नशे से छुटकारा सरकार को पूरी तरह से दिलाना चाहिए और हम पूरी तरह से इस विषय पर सरकार की मदद करना चाहते हैं और हमारा युवा नशे की चपेट में आ गया है और हम चाहते हैं कि सरकार की तरफ से उन्हें कोई संरक्षण ना मिले और जो नशाखोरी का मामला जहां पहले हम उड़ता पंजाब कहते थे और आज हमारा हरियाणा और हमारे बच्चे प्रदेश छोड़कर डंकी के माध्यम से या गैरकानूनी तरीके से जा रहा है क्योंकि उनको रोजगार नहीं मिल रहा है और अपराध भी बढ़ रहा है नशा और कानून व्यवस्था दोनों ही प्रदेश के लिए बहुत चिंता का विषय है और इस पर सरकार को पूरी तरह से गंभीर होना चाहिए l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button