हरियाणा

Haryana News: हरियाणा की नगर पालिका नारनौंद बीसी के रिजर्व समेत अन्य वार्डों में सर्वसम्मति बनाने के लिए सक्रिय हुआ पिछडा़ वर्ग सर्व समाज – सुरेन्द्र सोनी

Haryana News: 13 जनवरी :– नगर पालिका नारनौंद के चुनाव को लेकर बीसी के आरक्षित समेत विभिन्न वार्डों में सर्वसम्मति बनाने के लिए पिछडा़ वर्ग सर्व समाज सक्रिय हो गया है। इस संदर्भ में नारनौंद वार्ड नम्बर चार स्थित सोरगिर धर्मशाला में आगामी एक फरवरी को दोपहर बाद 1 बजे पिछडा़ वर्ग सर्व समाज नारनौंद की विशेष बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बीसी के लिए आरक्षित सभी तीनों वार्डों नामत: 3, 4 व 6 के चुनाव लड़ने के इच्छुक नागरिकों को भी आमन्त्रित किया गया है। इस आशय का फैसला पिछडा़ वर्ग सर्व समाज उपमण्डल नारनौंद के प्रधान एवं लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार सोनी कोथ की अध्यक्षता में नारनौंद सोरगिर धर्मशाला में बीसी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में पिछडा़ वर्ग सर्व समाज नारनौंद के संगठन सचिव बलजीत सिंह प्रजापत,प्रबन्धक जोगेन्द्र सिंह पनिहार,प्रचार सचिव नौंरंगराय,प्रेस सचिव अशोक रोहिल्ला,अक्षय,कपिल दिनोदिया,बलबीर छोक्कर,सोनू नरवाल,महेन्द्र सोरगिर,संजय,सुरेन्द्र,हवासिंह, जगदीश,रमेश,पालेराम,वकील,बीरभान, श्रवण,धर्मबीर,राजेन्द्र,कुलदीप,अमरजीत,कृष्ण,निक्का,सतपाल,डुंगरसिंह ने भी विशेष तौर से भाग लिया। इस बैठक में पिछडे़ वर्गों के हितों,अधिकारों के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने बारे चर्चा की गई एवं सम्बन्धित आरक्षित वार्डों में सर्वसम्मति बनाने बारे फैसला लिया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया। इससे पहले प्रधान सुरेन्द्र सोनी की अगुवाई में पिछडा़ वर्ग सर्व समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा नारनौंद के 65 वर्षीय कृष्ण सैनी, 48 वर्षीय संजय शर्मा व अन्य दो व्यक्तियों के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका नारनौंद में कुल 16 वार्ड हैं और इस बार नारनौंद अध्यक्ष पद ओपन श्रेणी में रखा गया है जहां कोई भी उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है। इनमें वार्ड न0 4 बीसी ए , वार्ड न0 3 बीसी ए महिला व वार्ड न0 6 बीसी बी महिला के लिए आरक्षित तथा वार्ड न0 9 व 11 एससी एवं वार्ड न0 15 एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button