उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

26 मार्च आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

26 मार्च आज देश राज्यों से बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*बुधवार – 26- मार्च – 2025*

टुडे न्यूज़ हरियाणा

*1* बजट सत्र का आज 11वां दिन, राज्यसभा में फाइनेंस बिल-2025 पेश हो सकता है, कल लोकसभा में पास हुआ था

*2* फाइनेंस बिल-2025 पैंतीस बदलावों के साथ लोकसभा में पास, ऑनलाइन विज्ञापनों पर 6% डिजिटल टैक्स खत्म; अब राज्यसभा में पेश होगा

*3* 15-20 साल तक किसी का नंबर नहीं लगने वाला, हम ही सब कुछ करेंगे’, विपक्ष पर अमित शाह ने किया कटाक्ष

*4* राज्यसभा में मंगलवार को आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। साथ ही विधेयक की रूपरेखा बताई। विपक्ष की ओर से सवाल उठाए गए तो गृह मंत्री ने कहा कि आप चिंता न करें जो भी बदलेंगे हम ही बदलेंगे।

*5* भाजपा की ईद पर सौगात-ए-मोदी, 32 लाख मुस्लिमों को स्पेशल किट बांटना शुरू, इसमें कपड़े और खाने-पीने का सामान

*6* आसमान से बरेसगी दुश्मनों पर ‘प्रचंड’ आग! भारतीय सेना को मिलेंगे 156 लड़ाकू हेलीकॉप्टर, 45 हजार करोड़ का है सौदा

*7* एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का भारत में एंट्री करने का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसको लेकर कहा कि वह ऐसे मुद्दों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करते, लेकिन भारत एक खुला बाजार है। उन्होंने कहा कि जिसमें दम है, वो आए और बनाए, और कीमतों में मुकाबला करे

*8* कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर संसद के बजट सत्र में बाधा डालने की मंशा से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद में मुद्दे उठाने और उन पर चर्चा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सरकार नहीं चाहती है सदन चले

*9* एक राष्ट्र एक चुनाव पर संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि हम जिन मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हैं, वे नहीं होती हैं। पहली बार मैंने देखा है कि सरकार का एजेंडा व्यवधान पैदा करना है। शायद यह पहली बार है कि सरकार नहीं चाहती कि सदन चले।

*10* कर्नाटक डिप्टी CM बोले- मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा, अगर संविधान बदलने वाली बात भाजपा साबित कर दे, कहा- मैं पागल नहीं हूं

*11* अयोध्या में रोज रामलला का सूर्य तिलक होगा, 6 अप्रैल से शुरुआत; पिछले साल रामनवमी पर पहली बार हुआ था तिलक

*12* बिहार -स्टेशन के प्लेटफार्म पर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और पिता की हत्या, हत्यारे ने खुद की जान भी ली

*13* इस साल प्रचंड गर्मी के आसार, होगी 10 प्रतिशत अधिक बिजली की मांग , विशेषज्ञों ने चेताया

*14* व्यशक के शानदार डेथ ओवर्स ने दिलाई पंजाब को जीत, IPL में गुजरात को 11 रन से हराया; कप्तान श्रेयस ने 97 रन बनाए

*15* आज भिड़ेंगे सैमसन के रॉयल्स और रहाणे के नाइटराइडर्स, दोनों टीमें पहली जीत के लिए उतरेंगी: IPL में RR-KKR के बीच 30 मैच, 14-14 जीत

*16* यूक्रेन-रूस ब्लैक-सी में सीजफायर पर सहमत, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर सहमति, ऊर्जा ठिकानों पर हमला रोकने का भी उपाय करेंगे

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button