देशराज्य

21 फरवरी, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

21 फरवरी, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

*’ट्रंप का टैरिफ गैरकानूनी*’, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका, बौखलाए ट्रंप ने फैसले को बताया शर्मनाक, सभी देशों पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का किया ऐलान

*राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे अब सर्दी होगी कम, मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कल उदयपुर में दिन में तापमान 26.9 और रात को 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@15.4, राजसमंद@15

उदयपुर में कुत्तों का आतंक: *कुत्ते ने विदेशी पर्यटक को काटा*, टहल रहा था सिंगापुर का पर्यटक, जब अंबावगढ़ क्षेत्र में श्वान ने अचानक काट कर किया जख्मी

उदयपुर में साधु के वेश में लोगों को सम्मोहित कर *जेवरात ठगने वाले 2 शातिर रिमांड पर*, सविना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुजरात: *अब बिना मां-बाप को बताए नहीं कर पाएंगे शादी*, सरकार ने बदले मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम

दिल्ली: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, *हिरासत में लिए गए 4 कार्यकर्ता*, आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज, फरार प्रदर्शनकारियों की तलाश जारी

नेशनल हाइवे के *टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से बंद हो सकता है कैश में भुगतान*, UPI और FASTag का होगा इस्तेमाल

ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी करीब, *तीसरी परमाणु पनडुब्बी को कमीशन करने जा रहा भारत*

कर्नाटक: बागलकोट में *शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़प*, मस्जिद के पास पथराव

गुजरात: वलसाड में *कपराड़ा के कुंभ घाट पर कार और ट्रक की टक्कर*, 7 लोगों की मौत

*बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सेवाएं बहाल कीं*, सत्ता में आते ही तारिक रहमान का बड़ा फैसला

अमेरिकी *राष्ट्रपति ट्रंप 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चीन दौरे पर जाएंगे*, व्हाइट हाउस अधिकारी ने दी जानकारी

*अजब गजब न्यूज़*: यूपी के बुलंदशहर में सिस्टम ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब ट्रेनिंग के लिए ज़िंदा होना भी नहीं रही जरूरत, यहां एक ड्राइविंग स्कूल ने मृत व्यक्ति के नाम पर ई-रिक्शा चलाने का ट्रेनिंग सर्टिफिकेट कर दी जारी, मामला सामने आते ही लोगों ने कहा “अब तो आत्माएं भी बन रही आत्मनिर्भर”, एक व्यक्ति की 1 मार्च 2025 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी मृत्यु, 21 अप्रैल 2025 को जारी हुआ था मृत्यु प्रमाणपत्र, उसी का 10 अगस्त 2025 को 10 दिवसीय ई-रिक्शा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र कर दिया गया जारी, यानी स्वर्ग से ट्रेनिंग, फिर स्टीयरिंग, और दिवंगत बन गया ड्राइवर, सर्टिफिकेट पर आरटीओ ट्रेनिंग मेरठ के काउंटर साइन भी, मामला हुआ उजागर, हुआ बवाल, उठे कई सवाल, लोग कस रहे तंज, क्या सिस्टम में “भूतकालीन सत्यापन” की सुविधा भी है उपलब्ध, विकसित भारत में क्या बना ऐसा मंच, विभागीय जांच है जारी, लोग कह रहे ऐसे तो लाइसेंस भी परलोक से बन जाएगा अगली बारी

राजस्थान में *निकाय चुनाव होंगे अप्रैल के बाद ही*: 196 नगर पालिकाओं में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रारूप 24 मार्च को, 22 अप्रैल को फाइनल

*टी20 वर्ल्ड कप*: सुपर 8 का पहला मुकाबला आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो मे today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button