
जिला स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में लोधर स्कूल के 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
जिला स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में लोधर स्कूल के 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
जिला स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में लोधर स्कूल के 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
21 से 26 अगस्त तक आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक,12 रजत पदक व 3 कांस्य पदक सहित कुल 31 पदक जीते। मुनीत बेरवाल डीपीई ने जानकारी देते हुए बताया कि कराटे इवेंट में स्कूल के 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक,8 ने रजत पदक व 2 ने कांस्य पदक जीते वहीं एथलेटिक्स में 1 खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक, 4 ने रजत पदक व 1 ने कांस्य पदक जीता।ताइक्वांडो में 1 खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। कराटे में उज्जवल, आरजू,रिया, शिवानी,मनीषा,अनु, निशु, निक्की,मीनाक्षी,काजल, खुशबू, शिवम व शिवकुमार ने स्वर्ण पदक जीत कर अपना स्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पक्का किया। वहीं ताइक्वांडो में लविश ने स्वर्ण व एथलेटिक्स में मुस्कान ने स्वर्ण पदक अमन,काजल,मीनू व मोनिका ने रजत पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन करवाया। कराटे में मनजीत,अलीशा, पलक, संगम, काजल, अमन, अरुण व रमन ने रजत पदक व सिमरन और काफी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया
आज सभी खिलाड़ियों का स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्कूल प्राचार्य श्री बीके दत्त जी ने सभी खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया। प्राचार्य श्री बीके दत्त जी ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में निरंतर सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल के क्षेत्र में जींद में स्कूल अव्वल रहा। उन्होंने इस अवसर कराटे कोच मुनीत बेरवाल और एथलेटिक्स कोच श्रवण कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके ही परिश्रम से विद्यालय के 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।स्कूल प्रबंधन सदा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत है।
सम्मान समारोह के इसअवसर पर श्री सुशील, श्री नसीबदीन, श्री बलिंद्र गिल,श्री सतविंदर श्योकंद, श्री मनरूप, श्री राजबीर, श्री ईश्वर,श्री दिलबाग, श्री नरेश, श्रीमती सरिता, श्रीमती सरोज, श्री रामकुमार, श्री राममेहर व श्रीमती राजेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
