
हरियाणा में दर्दनाक हादसा: कुरुक्षेत्र के होटल में अंगीठी के धुएं से 5 मजदूरों की मौत
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ठेकेदार समेत पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना जिला जेल के पास स्थित होटल स्टर्लिंग की है, जहां सभी मजदूर एक बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, यूपी के सहारनपुर जिले के शेखपुरा कदीम निवासी ठेकेदार नूर अपने चार मजदूरों के साथ होटल में पेंटिंग का काम करने के लिए सोमवार शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। सभी ने रात का खाना खाने के बाद होटल के एक कमरे में सोने का फैसला किया।
मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। मैनेजर उपेंद्र नैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां सभी पांचों मजदूर बेसुध हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
कमरे के अंदर कोयले से भरी अंगीठी और शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी से निकली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
मृतकों की पहचान


