हरियाणा

सोनीपत में पत्नी ने की पति की हत्या, निजी अंग दबाकर उतारा मौत के घाट; प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

 

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट दबाकर उसकी जान ले ली।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गांव ककाना निवासी रामकिशन के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदारी का काम करता था। रामकिशन अपनी पत्नी और परिवार के साथ वहीं रह रहा था।

सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जांच में सामने आया कि रामकिशन की पत्नी सरिता के सतपाल नामक युवक से अवैध संबंध थे। सतपाल और रामकिशन की दोस्ती जेल में हुई थी और बाद में तीनों एक ही गार्डन में रहने लगे।

पुलिस ने आरोपी महिला सरिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका पति उसे लगातार परेशान करता था, इसलिए उसने प्रेमी सतपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या की। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी सतपाल की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button