
सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच बैठक हुई
बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी और पंजाब के सिंचाई मंत्री वरिंदर गोयल समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की
अगली बैठक में दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारी बैठक करके सार्थक समाधान की तरफ पहुंचेंगे
इसके बाद आखिर में दोनों मुख्यमंत्री बैठकर निकलेंगे समाधान
*बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज की बैठक एक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है*
पंजाब गुरुओं की धरती है, उनकी शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन है
गुरु नानक देव ने पवन को गुरु, पानी को पिता, और धरती को माता कहा था
गुरुओं की वाणी आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रही है
बहुत ही अच्छे माहौल में बातचीत हुई है– सीएम नायब सैनी
जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है तब सार्थक परिणाम आते हैं — सीएम नायब सैनी
सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर यह बैठक हुई है
पहले भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटील की मध्यस्थता में बैठकर हो चुकी है– सीएम नायब सैनी
—
*पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज की बातचीत अच्छे माहौल में हुई*
यह मुद्दा पुराना है बल्कि लटक रहा है
गुरुओं की वाणी हमारा मार्गदर्शन कर रही है
हरियाणा हमारा कोई दुश्मन नहीं है वह भाई है
आज पानी पूरी दुनिया का मसाला बनता जा रहा है
जल संरक्षण के उपाय भी करने होंगे दोनों पक्ष सार्थक समाधान के पक्ष में है
दोनों राज्यों के अधिकारी मिलकर इस मसले पर जरूरत के आधार पर बैठकर करेंगे
जिस तरीके से पुराने बुजुर्ग आपस में बैठकर समाधान करते थे, हम भी वैसा ही करेंगे
हालांकि यह झगड़ा हमारे बुजुर्गों की ही देन है लेकिन अब सत्ता में नई नहीं पीढ़ी आ गई है सार्थक समाधान की उम्मीद कर सकते हैं
हम चाहते हैं कि किसी का भी हक ना कोई ना मारे– पंजाब सीएम
सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा नहर बनाने का क्या फायदा जब पानी ही नहीं है
बेहतर होगा की नहर निर्माण से पहले जल बंटवारा समझौता हो जाए



