
महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती ममता डोगरा ने नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार यादव का जताया आभार*
श्रीमती ममता डोगरा ने नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार यादव का आभार व्यक्त किया।
*महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती ममता डोगरा ने नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार यादव का जताया आभार*
डड्डू माजरा क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की समस्या के समाधान के बाद महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती ममता डोगरा ने नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वह इस मुद्दे को लेकर काफी समय से कॉलोनीवासियों के साथ संघर्ष कर रही थीं और कांग्रेस पार्टी द्वारा इस संबंध में रोष प्रदर्शन भी किया गया था।
श्रीमती डोगरा ने कहा कि आयुक्त से लगातार संपर्क बनाए रखने के बाद क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य करवाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आयुक्त का धन्यवाद किया।
मुलाकात के दौरान श्रीमती डोगरा ने अपने वार्ड की अन्य समस्याएं भी आयुक्त के समक्ष रखीं। इस पर आयुक्त श्री अमित कुमार यादव ने आश्वासन दिया कि डड्डू माजरा क्षेत्र के विकास के लिए जल्द ही टेंडर पास किए जाएंगे, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।



