
महिलाओं से वायदा करके भूलना भाजपा की आदत: दीपा
कोसली 17 मार्च। ओमप्रकाश
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला लड़वाल ने कहा कि भाजपा वायदा करके भूल जाती है उन्होंने महिलाओं को लेकर जो भी घोषणाएं की है उन्हें कभी पूरा नहीं किया गया या उनमें कटौती कर महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। सरकार ने इस योजना के लिए जो बजट रखा है उससे प्रदेश की 25 प्रतिशत महिलाओं को ही लाभ मिल सकता है जबकि भाजपा ने प्रदेश की सभी महिलाओं से इसका वायदा किया था।
डाबला ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि भाजपा की सरकार बनने पर लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी पर अब बजट में इसके लिए पांच हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है, जिससे केवल 25 प्रतिशत महिलाओं को ही राशि मिल सकती है, अगर प्रदेश की सभी महिलाओं को यह राशि देनी है तो 12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करना होगा। सरकार ने ऐसा करके महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।
प्रदेश की अधिकतर महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना से बाहर रखने के लिए सरकार ने शर्ते लगा दी है कि महिला का बीपीएल कार्ड होना चाहिए यानि परिवार की आय एक लाख 80 हजार से कम होनी चाहिए।


