दिल्ली

फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस का शिकंजा, इंटरनेशनल फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश

दिल्ली में साइबर साउथ थाना पुलिस ने एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में कॉल सेंटर संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, यह कॉल सेंटर “टिकल कॉल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से चलाया जा रहा था, जो विदेशों में बैठे साथियों के साथ मिलकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। आरोपी सिम बॉक्स तकनीक के जरिए कॉल करके खुद को किसी सरकारी एजेंसी या बैंक अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे।

इस पूरे मामले की शुरुआत एसआई सोमवीर की शिकायत से हुई। जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर का डायरेक्टर मनोज नाम का व्यक्ति है, जो दिल्ली का रहने वाला है। दो दिन पहले पकड़े गए एक अन्य कॉल सेंटर की जांच के दौरान ही इस नए नेटवर्क का पता चला था।

पुलिस ने मनोज को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उसके सहयोग न करने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार फिलीपींस और अन्य विदेशी देशों से जुड़े होने की पुष्टि हुई है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस इंटरनेशनल फ्रॉड नेटवर्क के और भी राज सामने आएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button