हरियाणा

चण्डीगढ़ में संत कुटीर आवास पर सीएम से मिलकर प्रसन्नचित हुई गोहाना की महिला नेत्री सोनिया सैन समाज हितों बारे की चर्चा

राष्ट्रीय सैन महासभा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गोहाना बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष सोनिया सैन आंवली ने समाज हितों को लेकर हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी से मुलाकात की।

चण्डीगढ़ में संत कुटीर आवास पर सीएम से मिलकर प्रसन्नचित हुई गोहाना की महिला नेत्री सोनिया सैन समाज हितों बारे की चर्चा गोहाना , 7 जनवरी :– राष्ट्रीय सैन महासभा हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गोहाना बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष सोनिया सैन आंवली ने समाज हितों को लेकर हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी से मुलाकात की। चण्डीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री संत कुटीर आवास पर सीएम से चर्चा करने के बाद गदगद हुई समाज सेवी सोनिया सैन ने बताया कि सरल,सहज एवं सौम्य स्वभाव के सीएम नायबसिंह सैनी ने उनकी समाज हितैषी बातों को बडे़ ध्यानपूर्वक एवं आत्मीयता की भावना से गौर से सुना और पूर्ण आश्वासन भी दिया। महिला नेत्री सोनिया सैन ने कहा कि हरियाणा में नायबसिंह सैनी ऐसे पहले सीएम हैं जो जनता की समस्याओं को हल करने में पूर्ण रूचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नायबसिंह सैनी के प्रगतिशील नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिलाओं के मान-सम्मान एवं उत्थान के लिए भी कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के सभी वर्गों की सच्ची हितैषी है। सबका साथ सबका विकास नारे की चर्चा करते हुए महिला नेत्री ने कहा कि सरकार का ध्येय है कि खासकर गरीबों एवं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उधर , हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर,लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार कोथ,राष्ट्रीय सैन महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष विजय सैन व प्रदेश महिलाध्यक्ष सपना सैन, प्रदेश महामंत्री ममता सैन,प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया सैन,लक्ष्मी सैन,राखी सैन,ममता सैन,प्रदेश सचिव शकुन्तला सैन, महिला विंग की प्रदेश महामंत्री कांता सैन, डा पूजा सैन,प्रीति सैन,सुबेदार हरिसिंह सैन व सैन समाज के अन्य लोगों एवं बुद्धिजीवी महिलाओं ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्रीय सरकार महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति के तहत संबल योजना के तहत स्वीकृत 908 में से संचालित 841 वन स्टाप सेंटर से 11 लाख 94 हजार महिलाओं को लाभ मिला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button