देश

आज सुबह देश राज्यों की बड़ी खबरें..10/06/2026

सुबह देश राज्यों की बड़ी खबरें..10/06/2026

 

*1.* WB: संभावित मंत्रालय – गृह, कानून, विद्युत एवं भूमि तथा भूमि राजस्व रहेगा CM शुभेंदु के पास, स्वपन दास गुप्ता: वित्त, तापस राय: उद्योग एवं वाणिज्य, डॉ. शारद्वत मुखर्जी: स्वास्थ्य, अर्जुन सिंह: परिवहन एवं श्रम, शंकर घोष: पर्यटन, दीपक बर्मन: स्कूल शिक्षा, जगन्नाथ चटोपाध्याय : उच्च शिक्षा, मनोज उरांव: परिवेश एवं वन, दूध कुमार मंडलः कृषि मंत्री: सूत्र।

*2.* देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम बने नरेंद्र मोदी, विश्वभर के नेताओं ने दी बधाई।

*3.* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर नवान्न में CM शुभेंदु ने केंद्रीय मंत्री प्रतापराव यादव तथा मनसुख मावंडिया के साथ की बैठक।

*4.* सफेद-नीला का गया ज़माना, अब भगवा रंग में रंगेगा नवान्न, सभागृह में काम शुरू।

*5.* नदिया: राहत सामग्री चोरी का आरोप, कृष्णनगर से पूर्व मंत्री उज्जवल विश्वास गिरफ्तार, घर में तोड़फोड़, पूर्व TMC विधायक के मुंह पर फेंके अंडे।

*6.* नारकेलडांगा में कई अवैध निर्माण को तोड़ने की KMC की नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL

*7.* बर्धमान उत्तर से BJP प्रार्थी रहे संजय दास ने चुनावी खर्च के लिए मिले रुपयों में से बचे हुए 25 लाख लौटाए, तोलाबाजी के अभियोग से इंकार।

*8.* राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर बड़ा बवाल: भोपाल में आज भूख हड़ताल करेंगे कांग्रेस नेता, चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर जमावड़ा।

*9.* पूर्व CJI चंद्रचूड़ को मुंबई के वकील का कानूनी नोटिस, कहा- आपकी पीरियड्स वाली स्पीच सनातन धर्म का अपमान, माफी की मांग।

*10.* हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने दिया इस्तीफा, ‘आपकी बेटी को किसी के साथ कमरे में छोड़ दूं’ के बयान से नर्सों ने काम कर दिया था बंद।

*11.* हवाई सफर होगा महंगा: सरकार ने विमान ईंधन में की 10% की भारी बढ़ोतरी।

*12.* एलन मस्क को झटका: सुरक्षा एजेंसियों ने स्टारलिंक की मंजूरी रोकी; चीन के बाद अब भारत का दरवाजा भी बंद!

*13.* ईरान संकट: तेल-खाद के बढ़ते बिल ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, पेट्रोलियम कंपनियों को दी 1.23 लाख करोड़ की मदद।

*14.* सपना चौधरी को दिल्ली की अदालत से अंतरिम राहत, पति को मिलने से रोका, ससुराल छोड़ मायके में रह रहीं हरियाणवी डांसर।

*15.* पाकिस्तान में तालिबान का भीषण हमला, छह सुरक्षाकर्मियों की मौत; कई जवानों के अपहरण की खबर।

*16.* हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने पर भड़का अमेरिका, ईरान पर हमले शुरू, होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बंद; वैश्विक तेल आपूर्ति पर संकट।

 

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button