देशराज्य

आज सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..08 – जुलाई – बुधवार*

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..08 - जुलाई - बुधवार*

खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच होर्मुज में ईरानी हमले, 3 टैंकरों पर मिसाइल दागी; कहा- जहाजों ने तय रूट छोड़ा, ऐसे में सुरक्षा की गारंटी नहीं*

*अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की, सीरिक, केश्म और बंदर अब्बास को निशाना बनाया; होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद कार्रवाई*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। आज उनके इंडोनेशिया दौरे का आखिरी दिन है। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का दौरा करेंगे। यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। मेलबर्न में, प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

*2* नर्मदा परियोजना से जुड़े विस्थापन और भूमि मुआवजे के दशकों पुराने विवाद का समाधान हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र ने आपसी सहमति से से सुलझा लिया।

*3* गृह मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल सुरक्षा को मजबूत करने और जल क्षेत्र में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक पहल की गई हैं। कई राज्यों में डबल इंजन सरकार बनने का लाभ हुआ है, जिससे एक-दूसरे को समझने की क्षमता बढ़ी है। राजनीतिक मुद्दे कम हुए हैं और देश के अनेक विवाद अब तेजी से सुलझाए जा रहे हैं

*4* अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरे मामले को दबाने और असली दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

*5* राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चंपत राय की पहली चिट्ठी, कहा- SIT की रिपोर्ट के बाद सब बताऊंगा, तबतक मौन; रामचरितमानस की चौपाई पोस्ट की

*6* सांसद सुप्रिया सुले ने एनसीपी (शरद पवार) के महायुति में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने राम मंदिर, किसानों की कर्जमाफी और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। महायुति के साथ जाने की अटकलों पर तंज कसा। उन्होंने संकेत दिया कि इन चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है।

*7* सुले पत्रकारों से बात कर रही थीं। इस दौरान मीडिया ने उनसे एनसीपी के शरद पवार गुट के महायुति के करीब जाने की अटकलों पर सवाल किया। इसमें खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) नेता जयंत पाटिल के बीच कथित बातचीत का जिक्र किया गया।

*8* शरद पवार की NCP के NDA में विलय की खबरों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली दौरे पर आए सीएम फडणवीस ने शरद पवार की पार्टी का NDA में विलय पर कहा, ‘महाराष्ट्र में इस वक्त ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। कोई भी नया पक्ष, जो पहले से हमारे साथ है। उसके अलावा NDA में कोई नहीं आ रहा है। शरद पवार जी के पार्टी के सांसद या विधायक किसी को नहीं तोड़ा जाएगा।’

*9* पंजाब कांग्रेस में कलह, बघेल के 2 दिन बेअसर, चन्नी गुट अब भी अड़ा, मीटिंग का लगातार बायकॉट; सवाल- चन्नी का अगला कदम क्या होगा?

*10* 36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा, गुरुग्राम में 10km लंबा जाम, राजस्थान में 3 लोगों पर बिजली गिरी; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

*11* मुंबई, पुणे और आसपास के जिलों में दो दिन की भारी बारिश के बाद मंगलवार को कुछ राहत मिली। बारिश रुकने के बाद रेल सेवाएं सामान्य हुई हैं। लेकिन नासिक जिले में बारिश ने तबाही मचाई है। जिले के त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और सुरगाणा तालुकों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह सड़कें बह गईं। जिससे गोदावरी नदी उफान पर आ गई, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बादल फटने जैसी कोई घटना नहीं हुई।

*12* भारत ने टी-20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया, 76 रन पर ऑलआउट, इंग्लैंड ने 125 रन से हराया; सूर्यवंशी 13 रन ही बना सके

*13* अर्जेंटीना 13 मिनट में 3 गोल दागकर क्वार्टर फाइनल में, मिस्र को 3-2 से हराया, मेसी ने टूर्नामेंट में 8वां गोल दागा

*14* स्विट्जरलैंड 72 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में, कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हराया, 120 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button