देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..20 – जनवरी – मंगलवार*

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..20 - जनवरी - मंगलवार*

*1* नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज ऐलान होगा, निर्विरोध चुने गए; 46 साल पुरानी पार्टी के 12वें प्रेसिडेंट

*2* UAE प्रेसिडेंट को मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर रिसीव किया, कहा- भाई को लेने आया हूं; गुजरात का नक्काशीदार झूला और पश्मीना शॉल गिफ्ट की

*3* यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद और पीएम मोदी के बीच लोक कल्याण मार्ग में अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने कई MoUs पर हस्ताक्षर किए। समुद्री धरोहर, ध्रुवीय विज्ञान और संयुक्त अभियानों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

*4* राहुल बोले- RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही, ये चाहते हैं कि लोग सवाल न करें, कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी

*5* खरगे-राहुल बोले- मनरेगा की जगह नई व्यवस्था रेवड़ी, वीबी-जी राम जी से छिना ग्रामीणों का काम का अधिकार

*6* ‘अभेद्य किला’ बना कर्तव्य पथ! 10,000 जवान, 1000 कैमरे, स्नाइपर-ड्रोन; गणतंत्र दिवस पर ‘फुल अलर्ट’ तैयारी

*7* नौसेना प्रमुख बोले- युवा होंगे विकसित भारत के एक्टर-डायरेक्टर व दर्शक, आत्म अनुशासन जरूरी

*8* चुनाव के बाद मुंबई के मेयर पद के लिए घमासान जारी है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसैनिकों की भावना है कि शिवसेना को यह पद मिले, क्योंकि यह बाल ठाकरे का जन्मशती वर्ष है।

*9* शिंदे ने बताया कि महायुति गठबंधन के मेयर उन नगर निगमों में होंगे, जहां शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा, बालासाहेब ठाकरे का जन्मशती वर्ष 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। कुछ शिवसैनिकों की भावना है कि बीएमसी में शिवसेना का मेयर होना चाहिए। शिंदे ने यह भी जोर दिया कि शिवसेना ऐसा कोई निर्णय नहीं लेगी, जो जनता के जनादेश के खिलाफ हो।

*10* कर्नाटक में नेतृत्व विवाद पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है और फैसला कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर होगा। उन्होंने सार्वजनिक बयान देने से परहेज किया और कहा कि समय आने पर सब स्पष्ट होगा

*11* उत्तर भारत में ‘आफत’, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक बरसेंगे बादल

*12* IMF ने भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.3% किया, कहा- भारत की विकास दर उम्मीद से बेहतर, अगले साल भी अर्थव्यवस्था में तेजी रहेगी

*13* RCB लगातार पांचवीं जीत से WPL प्लेऑफ में पहुंची, गुजरात को 61 रन से हराया, गौतमी नायक की फिफ्टी; सयाली साटघरे को 3 विकेट

*14* ईरान में प्रदर्शनकारियों को पुलिस का अल्टीमेटम; 72 घंटे में सरेंडर करो वरना पूरी ताकत से कार्रवाई करेंगे
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button