देशराज्य

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे..03 – मार्च – मंगलवार

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे..03 - मार्च - मंगलवार

 

*1* ट्रम्प बोले- ईरान से 4-5 हफ्ते जंग चल सकती है, अभी पूरी ताकत से हमला नहीं किया, हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना

*2* ‘ईरान ने चेतावनी नहीं मानी, जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा’, बेहतर होगा की वो सरेंडर कर दें,बोले डोनाल्ड ट्रंप

*3* ट्रंप ने ईरान पर हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि तेहरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए बढ़ता खतरा बन गया था। व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि यह हमला ‘खौफनाक खतरे को खत्म करने का आखिरी और सबसे बेहतर मौका’ था। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक समर्थन उनके साथ मौजूद था

*4* तेहरान पर अमेरिकी हमले का मकसद: रुबियो बोले- स्कूल और नागरिक नहीं, केवल ईरान की मिसाइल और नौसैनिक ताकत पर वार

*5* पश्चिम एशिया संकट पर भारत की नजर; पीएम मोदी ने किंग अब्दुल्ला को दिया समर्थन का भरोसा, जॉर्डन में भारतीयों का ख्याल रखने पर जताया आभार

*6* पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर भारत लगातार नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को फोन किया। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ पीएम मोदी ने इस्राइल और ईरान के टकराव से उपजे तनाव पर चर्चा की

*7* ईरान में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद नेतृत्व संकट गहरा गया है। अंतरिम नेतृत्व परिषद में शामिल आयतुल्लाह अलीरेजा अराफी की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर दावे सामने आए हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

*8* अमित शाह बोले-ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया, अभी उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर किया, सत्ता में आने पर राज्य से बाहर करेंगे

*9* अमित शाह का दावा- बंगाल में तुष्टिकरण से विकास नहीं हो सकता, आठ लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है राज्य

*10* बंगाल में सियासी सरगर्मी: नितिन नवीन का एलान- भाजपा के सत्ता में आने पर इस्लामपुर का नाम ईश्वरपुर किया जाएगा

*11* भारत रूस से 5 S-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा, पाकिस्तान-चीन सीमा पर तैनात किया जाएगा; वायुसेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर में गेम चेंजर बताया था

*12* AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन-यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमानत, दिल्ली कोर्ट बोली- नारे भड़काऊ नहीं थे, लोगों को डराने का सबूत नहीं

*13* ईरान पर इस्राइल और अमेरिका की कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बीच यूएई से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए उड़ानें फिर से शुरू हुईं। एमिरेट्स की पहली फ्लाइट में यात्रियों का भावुक स्वागत हुआ। वहीं, जेद्दा से इंडिगो की विशेष उड़ानें भी भारतीयों को घर लौटने में मदद कर रही हैं

*14* देशभर में होलिका दहन, उज्जैन में महाकाल की विशेष आरती, भोपाल में CM यादव ने होली जलाई; मुंबई में लव-जिहाद की थीम पर होलिका दहन

*15* भारत समेत दुनियाभर के आसमान में मंगलवार को वर्ष का महत्वपूर्ण पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह दुर्लभ और मनोहारी खगोलीय नजारा भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे आरंभ होकर शाम 6:48 बजे तक चलेगा, जबकि इसकी पूर्ण अवस्था 4:34 बजे से 5:33 बजे के बीच अपने चरम पर होगी।

*16* टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला, रिफंड रोकने की मांग ठुकराई

*17* मौसम विभाग का पूर्वानुमान: सावधान! तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार

*18* पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम के प्लेयर्स पर 50-50 लाख जुर्माना, टीम के खराब प्रदर्शन से PCB नाराज, बोला- हारने की सजा मिलनी चाहिए।
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button