हरियाणा

हरियाणा में अब अस्पताल संचालकों को देना होगा आपरेशन का रिकार्ड, जा

हरियाणा में आयुष्मान भारत–चिरायु हरियाणा योजना के तहत कुछ निजी अस्पतालों पर इलाज में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। इन शिकायतों को देखते हुए आयुष्मान भारत हरियाणा के सीईओ ने अस्पतालों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

नई गाइडलाइन के अनुसार, आईसीयू में भर्ती मरीजों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों को सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। कैमरों को लगातार चालू हालत में रखना अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। जांच या सत्यापन की स्थिति में अस्पतालों को कैमरों की रिकॉर्डिंग संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करानी पड़ेगी।

इस एडवाइजरी के सामने आने के बाद कुछ अस्पताल संचालकों ने मरीजों की निजता को लेकर आपत्ति जताई। इस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कैमरे आईसीयू के भीतर नहीं, बल्कि आईसीयू के प्रवेश द्वार और गलियारों में लगाने की सलाह दी गई है।

आईएमए हरियाणा ने यह भी साफ किया कि सोशल मीडिया पर यह दावा गलत है कि आईसीयू या अन्य कमरों के अंदर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रेस विज्ञप्ति में आईएमए ने बताया कि कुछ अस्पतालों द्वारा की गई अनियमितताओं को रोकने और कैशलेस इलाज की प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल केवल सत्यापन और जांच के उद्देश्य से किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button