हरियाणा

श्रुति चौधरी ने तोशाम में एसटीपी के पानी को सिंचाई में प्रयोग के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने के दिए निर्देश

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को तोशाम में एसटीपी के औचक निरीक्षण के दौरान ली सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी

श्रुति चौधरी ने तोशाम में एसटीपी के पानी को सिंचाई में प्रयोग के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने के दिए निर्देश
-सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को तोशाम में एसटीपी के औचक निरीक्षण के दौरान ली सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी
भिवानी, 08 जनवरी। सिंचाई एवं जल संसाधान और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को अपने तोशाम कार्यक्रम के दौरान कस्बे में सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से एसटीपी के पानी को खेती में प्रयोग किए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विभाग के अधिकारियों ने केबिनेट मंत्री को बताया कि एसटीपी प्लांट से साफ किए गए पानी को खेती में प्रयोग लाया जा सकता है, जिससे किसानों को लाभ होगा। इस पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से एक प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि उसको अमलीजामा पहनाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को कस्बा तोशाम में करोंड़ों रुपए की लागत की पेयजल परियोजनाओं की सौगात दी थी। इसी दौरान उन्होंने तोशाम में एसटीपी का औचक निरीक्षण किया, जिसका निर्माण पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने अपने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री के कार्यकाल के दौरान करवाया था।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से एसटीपी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ ने श्रुति चौधरी को बताया कि एसटीपी से पानी को साफ कर क्षेत्र की ड्रेन में डाला जा रहा है, ड्रेन से किसान पानी लेकर सिंचाई कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की करीब 300 एकड़ भूमि में पानी का प्रयोग हो रहा है।
बॉक्स
श्रुति चौधरी ने प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश
विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को बताया कि भिवानी में दादरी रोड़ पर एक प्रोजेक्ट बनाया गया है, यदि उसी तरह का प्रोजेक्ट तोशाम में बन जाता है तो क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ होगा। इस प्लांट से किसान सीधे तौर पर पानी ले सकेंगे। इस पर सिंचाई मंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि वे सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट तैयार करें ताकि उसको अमलीजामा पहनाया जा सके।
वहीं इस बारे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ ने बताया कि सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम में एसटीपी के बारे में जानकारी ली थी, जिस पर उनको भिवानी में बने एक प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई थी। श्रुति चौधरी ने भिवानी प्रोजेक्ट की तरह से तोशाम में एक प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Today News Haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button