उत्तर प्रदेश

विक्षोभ की मेहरबानी: ठिठुरन में आई नरमी, कोहरा हुआ हल्का; पारा 2–4 डिग्री बढ़ने के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश के मौसम में राहत भरी तब्दीली देखने को मिल रही है। ठंडी पछुआ हवाओं की धार कमजोर पड़ने से गलन कम हुई है, कोहरे की तीव्रता घटी है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है।

शुक्रवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि मथुरा में बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे। तराई और पश्चिमी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, मगर दिन निकलते ही अधिकांश इलाकों में हल्की धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। इसके चलते कई जिलों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

हालांकि प्रयागराज, कानपुर, बरेली, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़ और गोरखपुर जैसे शहरों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, विक्षोभ के प्रभाव के चलते पछुआ हवाएं फिलहाल कम सर्द रहेंगी, जिससे कड़ाके की ठंड से अस्थायी राहत मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही 12 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट आ सकती है और प्रदेश में ठंड एक बार दोबारा जोर पकड़ सकती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button