हरियाणा

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण खंड स्तर पर कसुहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने बाजी मारी: एसडीएम।

उप मंडल उचाना के अधीन खंड उचाना के राजकीय विद्यालयों के लिए आयोजित मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण स्कीम के परिणाम एसडीएम दलजीत सिंह द्वारा घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों की भौतिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पिछले वर्षों से माननीय

मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण खंड स्तर पर कसुहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने बाजी मारी: एसडीएम। उप मंडल उचाना के अधीन खंड उचाना के राजकीय विद्यालयों के लिए आयोजित मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण स्कीम के परिणाम एसडीएम दलजीत सिंह द्वारा घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों की भौतिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पिछले वर्षों से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सीएम स्कूल ब्यूटीफिकेशन स्कीम लॉन्च की गई थी। जिसमें खंड स्तर पर सीनियर सेकेंडरी ,हाई, मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में सौंदर्यकरण में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रत्येक विद्यालय को ₹50000 और जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले स्कूल को₹100000 इनाम राशि दी जाती है। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य है यह है कि राजकीय विद्यालयों को और ज्यादा आकर्षक बनाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का दाखिला हो और विद्यालय का आकर्षण बढ़ सके । एसडीएम उचाना की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी जिसके सचिव खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल श्योकंद, प्राचार्य संजय चौधरी, सीडीपीओ कांता यादव, प्रिंसिपल विजय शर्मा, हेड मास्टर चूड़िया राम तथा मास्टर रामप्रसाद को शामिल किया गया। आधिकारिक रूप से उचाना के एसडीएम दलजीत सिंह ने परिणाम की घोषणा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसुहन प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसिंधु द्वितीय स्थान पर रहा। उच्च विद्यालयों की प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय मोहनगढ़ प्रथम तो राजकीय उच्च विद्यालय बुढ़ायन द्वितीय स्थान पर रहा द्वितीय स्थान पर रहा। मिडिल स्कूलों की प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भोसला प्रथम स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेड़ा माजरा द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक स्तर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरौली खेड़ा प्रथम तो राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला करसिंधु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चारों लेवल पर प्रथम रहे विद्यालय जिला स्तरीय की प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। एसडीम महोदय द्वारा सभी विजेता स्कूलों को शुभकामनाएं दी तथा दौड़ में पीछे छूटने वाले विद्यालयों को अगले साल के लिए तैयारी करने का सुझाव दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button