
महिलाएं प्रतिज्ञा लें कि वे 18 साल से पहले अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे : एसडीम उचाना
रेस में खुशी को मात देकर रिनू बनी विजेता। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उचाना के शिवानिया पब्लिक स्कूल में करवाए गए।
महिलाएं प्रतिज्ञा लें कि वे 18 साल से पहले अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे : एसडीम। साइकिल रेस में खुशी को मात देकर रिनू बनी विजेता। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उचाना के शिवानिया पब्लिक स्कूल में करवाए गए। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम दलजीत सिंह पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ कांता यादव ने की। कार्यक्रम संचालन मास्टर रामप्रसाद द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में सुभाष , बिजेंदर और शीशपाल ने अपनी भूमिका निभाई। अपने संबोधन में एसडीएम ने कहा कि आज महिलाएं शपथ ले कि अपनी बेटियों को 18 साल से 1 दिन पहले भी शादी करवाने का ख्याल मन में ना लें। इस तरह के खेल करवाने के पीछे महिलाओं का सामाजिक और मानसिक विकास में वृद्धि करना है एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। आज महिलाएं खेल ग्राउंड में खेलेंगे तो कल उनकी बेटियां भी उनके बच्चों में भी खेल संस्कार उत्पन्न होंगे। विजेता टीमों को प्रमाण पत्र बांटे गए विभाग द्वारा निर्धारित इनाम राशि सीधे लाभार्थी के खाते में डाली जाएगी। ये रहे परिणाम: 300 मीटर दौड़ में निरु धनखड़ी प्रथम, अनु खटकड़ द्वितीय, प्रिया धनखड़ी तृतीया। 400 मीटर दौड़: पूजा काकड़ौद प्रथम, तमन्ना द्वितीय बडनपुर, प्रीति तृतीय धनखड़ी। 5 किलोमीटर साइकिल रेस: रिनू खेड़ी मसानिया प्रथम, खुशी उचाना मंडी द्वितीय, ऋतुल उचाना खुर्द तृतीया। 100 मीटर तेज चाल: सुमन खटकड़ प्रथम, नीलम खटकड़ द्वितीय, कविता काकड़ौद तृतीया। म्यूजिकल चेयर: कमलेश खेड़ी मसानिया प्रथम, निर्मला उचाना मंडी द्वितीय, सरोज बुडायन तृतीया। डिस्कस थ्रो: मुकेश झील प्रथम, सुमन भौंगरा द्वितीय, सुनीता उचाना खुर्द तृतीया स्थान पर रही। इस अवसर पर दलवीर खटकड़, विकास खटकड़, सुनीता, अनीता, रीना, बाला, बबली, सुशीला, सुमन, मुकेश इत्यादि मौजूद रहे

