पंजाब

भिवानी में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रुति चौधरी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 के चुनावों में महिलाओं को एक-तिहाई हिस्सेदारी दी जाएगी।

उन्होंने महिला आरक्षण को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम बताते हुए विपक्ष से बिल पारित कराने में सहयोग की अपील की।

 

भिवानी में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रुति चौधरी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 के चुनावों में महिलाओं को एक-तिहाई हिस्सेदारी दी जाएगी।

उन्होंने महिला आरक्षण को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम बताते हुए विपक्ष से बिल पारित कराने में सहयोग की अपील की।

श्रुति चौधरी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की गई हैं।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है और लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो अब प्रदेश में 1000 के पार पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पंचायत से लेकर नगर परिषद तक नेतृत्व की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रही हैं, जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ते आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का परिणाम है।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से समाज में आएगा क्रांतिकारी बदलाव: श्रुति चौधरी

महिलाएं हर तरह से सक्षम हैं: श्रुति चौधरी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने पत्रकारों को किया संबोधित

भिवानी, 11 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच के चलते महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का बिल पारित होने जा रहा है, इससे देश की आबादी का जो 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है, वह सशक्त होगा। महिलाओं के नेतृत्व में समाज और अधिक समृद्धि तथा खुशहाल होगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को स्थानीय चित्रकूट रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना एक ऐतिहासिक कदम है। इससे समाज में बड़ा ही सकारात्मक क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
उन्होंने कहा कि महिलाएं हर तरह से मजबूत हैं। महिलाओं ने हर मुकाम हासिल किया है। नासा में भी अपना परचम फहराया आया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी इस बिल का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के नाम पर केवल बातें होती रही, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी इसको वास्तविक स्वरूप दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक तरह की योजनाएं लेकर आई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से न केवल देश में लिंगानुपात में रचनात्मक सुधार हुआ है बल्कि समाज में भी महिलाओं को उचित स्थान मिल रहा है। आज महिलाएं पंचायत से लेकर लोकसभा तक जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। देश की बुलंद आवाज बन रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति मान और सम्मान हर जगह जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का लोगों के मानसिक पटल पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस मौके पर रेखा राघव, सोनू परमार, संतोष परमार, मधु तंवर, शालू अरोड़ा, पिंकी नागर, सुनीता भारद्वाज, मीनू अग्रवाल, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, अंकित पालवास, जिला मीडिया प्रभारी नितिन भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button