हरियाणा

बिना रिन्यूएबल एनर्जी विंग के कैसे पूरा होगा प्रदेश में ग्रीन एनर्जी का सपना – राजेश कुंडू

हरियाणा सोलर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सोलर समेत तमाम ग्रीन ऊर्जा स्रोतों से ज्यादा से ज्यादा बिजली खपत को पूरा करने का उद्देश्य सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश में RE विंग की स्थापना की जाए.

*बिना रिन्यूएबल एनर्जी विंग के कैसे पूरा होगा प्रदेश में ग्रीन एनर्जी का सपना – राजेश कुंडू*

हरियाणा बजट 2026-27 के लिए ऊर्जा विभाग में जो छह बड़े लक्ष्य रखे गए हैं उनमें से चार नवीनीकरण ऊर्जा से जुड़े हैं. लेकिन प्रदेश का दुर्भाग्य है कि इन सबको ज़मीनी हकीकत बनाने के लिए बाक़ी के प्रदेशों की तर्ज पर हरियाणा के ऊर्जा विभाग में RE Wing (Renewable Energy Wing) ही नहीं है.

हरियाणा सोलर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सोलर समेत तमाम ग्रीन ऊर्जा स्रोतों से ज्यादा से ज्यादा बिजली खपत को पूरा करने का उद्देश्य सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश में RE विंग की स्थापना की जाए.

हरियाणा सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुंडू ने बताया कि पूरे देश में सौर ऊर्जा को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश भर के एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा के माध्यम से मुक्त बिजली देने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा रखा गया है. इसके लिए लगभग 76 हजार करोड रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जानी है और इसके अलावा प्रदेश सरकारें भी अंत्योदय परिवारों को अलग से सब्सिडी देने का प्रावधान कर रही है. हरियाणा सरकार ने भी दो किलोवाट तक के बिजली उपभोक्ताओं को पचास हजार की स्टेट फाइनेंशियल अस्सिटेंस देने का वायदा किया है.

राजेश कुंडू बताते हैं कि फरवरी 2024 में शुरू हुई यह योजना प्रदेश में धीमी रफ्तार से चल रही है और दो लाख से ज्यादा रखे गए प्रदेश के लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र लगभग 55 हजार ही बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिला है. इस धीमी गति का मुख्य कारण यह है कि प्रदेश में इसके लिए कोई अलग से विंग बनाना ही सरकार भूल गई है. सब डिविजन, डिविजन, सर्कल और डिस्कॉम मुख्यालय लेवल पर इस योजना के लिए डेडीकेटेड स्टाफ को मुहैया करवाने में भी प्रदेश काफी पीछे चल रही है जिससे योजना की क्रियान्वयन में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. हरियाणा सोलर एसोसिएशन ने इस संबंध में HERC को भी पिछले दिनों एक पत्र लिखकर पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना में आ रही चुनौतियों और उसके संभावित समाधानों को लेकर एक प्रपोजल भेजा था जिस पर अभी तक ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पूरे तरीके से काम नहीं किया गया है.

हरियाणा सोलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुंडू ने प्रदेश सरकार के मुखिया नायब सिंह सैनी से मांग की है कि प्रदेश में सौर ऊर्जा समेत तमाम स्रोतों से बिजली उत्पादन को गति प्रदान करने के लिए जल्द से जल्द रिन्यूएबल एनर्जी विंग की स्थापना की जाए और सब डिवीजन लेवल तक सौर ऊर्जा के विस्तार हेतु अलग से डेडीकेटेड स्टाफ की नियुक्ति की जाए.

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button