हरियाणा

प्रेम संबंधों की कड़वाहट ने छीनी युवक की जिंदगी, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या; पत्नी और प्रेमी पर गंभीर आरोप

गुरुग्राम में एक युवक ने पारिवारिक तनाव और पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना 5 जनवरी की है। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने साले को भेजा था, जिसमें उसने पत्नी और उसके प्रेमी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।

मृतक की पहचान अंबाला जिले के बधौली गांव निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम की मुंजाल क्रियू इंडस्ट्री में कार्यरत था। वर्ष 2015 में उसकी शादी रितु देवी से हुई थी और शादी के बाद वह पत्नी व बच्चों के साथ गुरुग्राम में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, शुरुआत में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ते चले गए।

बताया गया है कि 5 अक्तूबर 2025 को रितु देवी अचानक अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी प्रिंस जाट उर्फ विपिन के साथ चली गई थी। जाते समय वह घर पर एक नोट छोड़ गई थी। इस घटना के बाद विक्रम और उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत भी दर्ज कराई थी।

कुछ समय बाद रितु देवी ने विक्रम से संपर्क कर यह स्वीकार किया कि उससे गलती हो गई है और प्रेमी उसके साथ मारपीट करता है। उसने वापस घर लौटने की इच्छा जताई। विक्रम ने कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस की मदद से पत्नी को वापस घर ले आया। लेकिन यह साथ ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका और करीब 15 दिन बाद रितु देवी दोबारा प्रेमी के पास चली गई।

पत्नी के जाने से मानसिक रूप से टूट चुके विक्रम को जब घर लौटने पर एक और नोट मिला तो उसने प्रेमी से संपर्क किया। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में जब परिजनों ने घर की जांच की तो जेवरात और करीब 40 हजार रुपये नकद गायब मिले।

इसी दिन दोपहर में विक्रम ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर अपने साले अरुण को भेजा। कुछ देर बाद गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटने की सूचना मिली। कपड़ों और तस्वीरों से शव की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई।

घटना के बाद गुरुग्राम रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना पुलिस ने मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। पुलिस ने विक्रम की पत्नी रितु देवी और उसके प्रेमी प्रिंस जाट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस कार्रवाई

जांच अधिकारी हरि चंद ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button