हरियाणा

डाबला अखिल भारतीय धानका ,धानक आदिवासी समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बने

अखिल भारतीय धानका,धानक आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल निर्माण ने ओमप्रकाश डाबला को अखिल भारतीय धानक आदिवासी समाज का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

डाबला अखिल भारतीय धानका ,धानक आदिवासी समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बने
दिल्ली,
अखिल भारतीय धानका,धानक आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल निर्माण ने ओमप्रकाश डाबला को अखिल भारतीय धानक आदिवासी समाज का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में आदिवासी धानक समाज मे सामाजिक उत्थान ,जन चेतना ,आदिवासी संस्कृति प्रचार प्रसार में जो कदम ओमप्रकाश डाबला ने उठाए हैं वे सराहनीय कार्य है।डाबला जल्द ही प्रदेश व जिला कार्यकारिणी गठित कर राष्ट्रीय कार्यालय में सूचना देगे।इस मौके पर नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश डाबला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जुम्मेवारी दी है वह उसे तन मन धन से निर्वाह करेंगे।
डाबला ने बताया कि अखिल भारतीय धानका आदिवासी समाज एक पंजीकृत संस्था है जो धानक ,धनुक और धानका समुदायो सहित भारत के अन्य दबे कुचले वर्गों के उत्थान और उनके अधिकारों के लिए कार्य कर रहा है ।भारत की जनसंख्या के अनुसार धानक समाज की जनसंख्या साढ़े 5 करोड़ से अधिक है।यह अत्यंत दुःख की बात है कि इस जनसंख्या का 80 प्रतिशत हिस्सा आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहा है।आजादी के 79 वर्ष बाद भी हम धानक ,धानका समाज अन्य समुदायो की तुलना में अधिक पिछड़े हुए है।इतिहास गवाह है कि हमारा समाज बार बार बलिदान देता रहा है ,लेकिन बदले में हमे केवल गरीबी मिली है।अब समय आ गया है की पूरे भारत मे समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button