राज्यहरियाणा

कबड्डी चैंपियंस लीग ट्रॉफी टूर पहुंचा खेल गांव उमरा, खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

कबड्डी प्रेमियों के लिए उत्साह से भरा माहौल उस समय देखने को मिला, जब कबड्डी चैंपियंस लीग का ट्रॉफी टूर 19 जनवरी को खेलगांव उमरा पहुंचा। आगामी 25 जनवरी से शुरू होने वाले कबड्डी चैंपियंस लीग टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी के आगमन पर गांव में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर हिसार हीरोज टीम के मालिक श्री शेर सिंह राठी जी,राजेश राठी जी और खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ उमरा पहुंचे, जहां खेलगांव उमरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने और गांव के लोगों ने कबड्डी ग्राउंड में भारी संख्या में पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज के बीच ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कबड्डी प्रेमियों और ग्रामीणों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ ग्रामीणों से मुलाकात की और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों ने बताया कि कबड्डी चैंपियंस लीग का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देना और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना है। ट्रॉफी टूर के माध्यम से खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच खेल के प्रति उत्साह और जुड़ाव को मजबूत किया जा रहा है।

वहीं इस मौके पर 6 बार के वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योगा चैंपियन संदीप आर्य भी पहुंचे, संदीप आर्य ने 37 घंटे में लगातार 20000 बार सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाया है। साथ में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हास्य कलाकार झंडू के साथ गायक मंडली भी मौजूद रही

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button