राशिफल

आज 8 मार्च का आपका राशिफल जाने

आज सुबह आपका राशिफल

 

मेष –चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं। कार्यस्थल पर कार्य भार बढ़ेगा! अत्यंत उत्साह और जोश में कुसंगति से बचें। धैर्य रखें।

वृष –प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन –भूमि व भवन संबंधी कार्य बनेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। फालतू खर्च होगा। प्रमाद न करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क –उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। चोट व रोग से बचें। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।

सिंह –विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लाभ कम होगा। चिंता रहेगी। अपने काम से काम रखें।

कन्या –कम प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा।

तुला –शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। धनलाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक –अचानक लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

धनु —फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ में कमी होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं।

मकर —बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। घर में तनाव रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कुंभ –यात्रा मनोरंजक रहेगी। नई नीति निर्माण होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चोट व रोग से बचें। व्यर्थ संदेह न करें।

मीन –पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button