हरियाणा

आज 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उकलाना-बरवाला क्षेत्र में संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी द्वारा “जन मार्च” का आयोजन किया गया

आज 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उकलाना-बरवाला क्षेत्र में संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी द्वारा “जन मार्च” का आयोजन किया गया

संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी
26 जनवरीहिसार
आज 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उकलाना-बरवाला क्षेत्र में संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी द्वारा “जन मार्च” का आयोजन किया गया। इस जन मार्च की संयुक्त अध्यक्षता सरबत पुनिया, दिलबाग सहारण, डॉ. मियां सिंह बिठमड़ा एवं सुजान सरपंच ने की। कार्यक्रम का संचालन टोल कमेटी अध्यक्ष सरदानन्द राजली ने किया।
संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य नेतृत्व के निर्देशानुसार, आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड को प्रभावित किए बिना यह जन मार्च शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया गया। जन मार्च दोपहर 12:15 बजे हिसार बाईपास से प्रारंभ होकर शहर के मध्य से होते हुए दौलतपुर रोड के रास्ते वापस शहर के बीचोंबीच से गुजरता हुआ लगभग 1:45 बजे एसडीएम कार्यालय, बरवाला पर संपन्न हुआ।
इस जन मार्च में किसानों, मजदूरों, कृषि मजदूरों एवं ग्रामीण मजदूरों ने संयुक्त रूप से भागीदारी की। मार्च में ट्रैक्टरों, निजी वाहनों एवं मोटरसाइकिलों की यात्रा शामिल रही। सभी वाहनों पर किसान यूनियन के झंडों के साथ-साथ तिरंगा फहराया गया। प्रतिभागियों ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
आज के जन मार्च में मास्टर कर्मबीर जलंधरा, ईश्वर वर्मा, प्रदीप बूरा, अंग्रेज बूरा, मास्टर फूलसिंह, धोला जेवरा, अनिल भ्याण, सत्यवान रेड्डू, इंद्र सिंह, श्रवण कुमार, राजेश नम्बरदार, राजू पहलवान, रामपाल सोढ़ी, उमेद चाहार, राममेहर सरपंच, सुरेश सोथा, बलवान बैनीवाल, विरेंद्र छान, सतीश चाहार राजली, बलजीत सिहाग, कर्मवीर बिठमड़ा, फूलकुमार भ्याण, महासिंह सिंधु सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर साथी शामिल रहे।
संयुक्त किसान मजदूर बाडोपट्टी टोल कमेटी

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button