देशराज्य

अभी तक की ताजा खबरें एक क्लिक में

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें टुडे न्यूज़ पर

*1* पीएम मोदी आज से गुजरात यात्रा पर, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल; मंदिर में करेंगे ओंकार जाप

*2* संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से, 1 फरवरी को बजट, शीतकालीन सत्र में VB-G RAM G बिल सहित 8 बिल पास हुए

*3* केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जो मुसलमान इस देश के लिए बलिदान देते हैं, वे उतने ही प्रिय हैं जितने हिंदू। उन्होंने यह भी कहा कि कोई मस्जिद जाए, गुरुद्वारा जाए या बुद्ध विहार, लेकिन सबका खून एक है और हम सभी भारतीय हैं।

*4* गडकरी ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता जानबूझकर यह भ्रम फैलाते हैं कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है या सत्ता में आने पर हिंसा होगी। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बिना किसी पक्षपात के सभी के लिए काम करना सिखाती है। उनके अनुसार, पार्टी की राजनीति नफरत नहीं, विकास और एकता पर आधारित है।

*5* जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाकुंभ का लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में लोकसभा स्पीकर ने माहेश्वरी समाज की जमकर तारीफ की और कहा कि इस समाज ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस आयोजन में शामिल होंगे

*6* अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय इस महाकुंभ के दूसरे दिन 10 जनवरी को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।

*7* ममता बोलीं– मेरे पास शाह के खिलाफ पेन ड्राइव, मुझे छेड़ोगे तो छोड़ूंगी नहीं, ED की रेड के बाद कोलकाता में रैली की

*8* अंबरनाथ नगर परिषद में शिवसेना-NCP और निर्दलीय साथ आए, गठबंधन में अब बहुमत से ज्यादा पार्षद; BJP को सत्ता से दूर रखना मकसद

*9* महाराष्ट्र निकाय चुनाव-29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वाेटिंग, उद्धव बोले- BJP का हिंदुत्व असली नहीं, वह रावण को भी पार्टी में मिला लेगी

*10* राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में अब नॉनवेज की नहीं होगी डिलीवरी, प्रशासन ने पूरी तरह लगाई रोक

*11* जयपुर-रेस लगा रही ऑडी का कहर, 16 को रौंदा, एक मौत, खाना खा रहे लोगों पर चढ़ी, 10 से ज्यादा ठेले-थड़ियों को उड़ाया, पेड़ से टकराकर रुकी

*12* हिमाचल प्रदेश में गहरी खाई में गिरी कोच बस, 14 लोगों की मौत, राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने जताया शोक

*13* अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच होगी, CM धामी ने सिफारिश की, कांग्रेस बोली- सरकार ने अपनी गलती मानी

*14* डेनमार्क बोला- पहले गोली मारेंगे, फिर बात करेंगे, हमारे सैनिकों को इजाजत की जरूरत नहीं, ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी पर जवाब

*15* बेंगलुरु ने WPL का पहला मैच जीता, मुंबई को 3 विकेट से हराया; डी क्लर्क ने आखिरी 4 बॉल पर लगातार 2 चौके 2 छक्के लगाए

*16* राजस्थान के 20 जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, उत्तराखंड के पिथौरागढ़-रुद्रप्रयाग में पारा -21°C; MP में रात के साथ दिन भी ठंडे

*17* चांदी एक दिन में ₹6,982 महंगी हुई, ₹2.43 लाख पहुंची, अमेरिकी मिनिस्टर बोले- मोदी ने कॉल नहीं किया, इसलिए रुकी ट्रेड-डील; भारत का जवाब- 2025 में 8 बार बात हुई

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button